31 दिन बाद भी नहीं मिला पहला ऑर्डर, अब VSGB Prime ने उठाया नया कदम
VSGB Prime Business Journey

नमस्कार दोस्तों!

VSGB Prime के सफर को शुरू किए हुए आज 31 दिन हो गए हैं। पिछले कुछ दिनों से Meesho, Flipkart और Amazon पर लगातार काम चल रहा है। तीनों प्लेटफॉर्म पर इंप्रेशन तो आ रहे हैं, लेकिन अभी तक एक भी ऑर्डर नहीं मिला है।

दोस्तों, मैं आपसे बार-बार कहता हूं कि रोज अपने इस सफर की कहानी पब्लिश करूंगा, लेकिन माफ करना, समय का पता ही नहीं चलता। कभी नए प्रोडक्ट की रिसर्च में लग जाता हूं, तो कभी यही देखने में समय निकल जाता है कि ऐसा क्या नया किया जाए जिससे इंप्रेशन बढ़ें और ऑर्डर आने की संभावना भी बढ़ सके।

पिछले दो दिनों में भी कुछ ऐसा ही हुआ। मैंने अलग-अलग तरह के कॉम्बो तैयार किए और उनके नए कैटलॉग अपलोड किए हैं। कोशिश यही है कि ग्राहकों को कुछ नए विकल्प मिलें और शायद इस बार कोई प्रोडक्ट उन्हें पसंद आ जाए।

इसके अलावा, अब मैंने Meesho और Amazon पर विज्ञापन भी चला दिए हैं। देखते हैं इनसे क्या रिजल्ट मिलता है। Flipkart पर फिलहाल इंप्रेशन आ रहे हैं, लेकिन वहां से भी अभी ऑर्डर का इंतजार है।

अब नए कॉम्बो और विज्ञापनों के बाद क्या बदलाव आता है, यह आने वाले दिनों में पता चलेगा। फिलहाल काम जारी है और मैं नए प्रोडक्ट भी खोज रहा हूं, ताकि बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए कुछ बेहतर विकल्प मिल सकें।

एक बात और दोस्तों, कोशिश करूंगा कि आगे से रोज की कहानी समय पर पब्लिश कर सकूं। आप लोग भी जुड़े रहिए, क्योंकि यह सिर्फ प्रोडक्ट बेचने की कहानी नहीं है, बल्कि एक नया ऑनलाइन बिजनेस शुरू करके उसे आगे बढ़ाने की मेरी कोशिश भी है।

फिलहाल इतना ही। अब देखते हैं कि नए कॉम्बो और विज्ञापनों से क्या नतीजा निकलता है।

VSGB Prime का सफर जारी है। मिलते हैं अगले अपडेट में!