VSGB Prime की 17वें दिन की Business Journey | आज कोई Order नहीं आया, फिर भी काम चलता रहा
VSGB Prime की 17वें दिन की Business Journey


Hello दोस्तों, कैसे हो?

आज हमारी E-Commerce Business Journey का 17वां दिन है।

पिछली कुछ अपडेट में मैंने आप लोगों के साथ अपनी Journey शेयर की है और अब कोशिश रहेगी कि आगे से आपको इस Journey की कहानी रोज मिले।

अभी शुरुआत है, इसलिए हर दिन कुछ नया सीखने को मिल रहा है। कभी कोई काम आसानी से हो जाता है तो कभी एक छोटी-सी चीज में पूरा दिन निकल जाता है।

तो चलिए आज देखते हैं कि VSGB Prime का 17वां दिन कैसा रहा।

सुबह की शुरुआत

रोज की तरह आज भी सुबह ऑफिस पहुंचा।

सबसे पहले ऑफिस की साफ-सफाई की। यह काम अब हमारी रोज की Routine का हिस्सा बन गया है।

सफाई करने के बाद हाथ-मुंह धोया, थोड़ा बैठा और फिर अपना Laptop Open किया।

Laptop खोलते ही सबसे पहले वही दो जगह खोलीं, जहां अब रोज नजर जाती है—

Meesho और Flipkart Seller Account.

मन में यही था कि शायद आज कोई Order मिल जाए।

लेकिन जब Meesho खोला तो वहां देखकर थोड़ा निराशा हुई।

कुछ Impressions तो आए थे, लेकिन ना कोई Click आया और ना ही कोई Order।

फिर सोचा, चलो Flipkart देखते हैं।

Flipkart खोला तो वहां तो शायद अभी तक हमारा Product किसी को दिखाई ही नहीं दिया था।

Impressions भी नहीं आए थे।

अब यहां थोड़ा सोचने लगा कि आखिर गलती कहां हो रही है?

Product Live कर दिया है, लेकिन लोग उसे देख क्यों नहीं रहे?

Order कैसे आएगा?

Product की Listing में क्या बदलाव करना चाहिए?

फिर इन्हीं सवालों के जवाब ढूंढने के लिए Research में लग गया।

पूरा दिन Research में निकल गया

थोड़ा YouTube देखा, कुछ चीजें Search कीं और यह समझने की कोशिश करता रहा कि आखिर Online Marketplace पर Order कैसे लाया जाए और Product को सही तरीके से कैसे List किया जाए।

एक नई चीज समझ में आती, फिर उसके बारे में दूसरी चीज Search करने लग जाता।

और पता ही नहीं चला कि देखते-देखते दोपहर निकल गई।

फिर शाम होने लगी।

आज भी कोई Order नहीं आया था।

लेकिन अब धीरे-धीरे एक बात समझ में आने लगी है कि Online Business में सिर्फ Product Upload कर देना ही काफी नहीं है।

Product को सही तरीके से दिखाना, सही जानकारी देना और उसे लोगों तक पहुंचाना भी उतना ही जरूरी है।

इसी सोच के बीच मेरे दिमाग में एक और बात आई।

मैंने सोचा कि अगर सिर्फ E-Commerce पर ही निर्भर रहा और वहां Order आने में समय लगा तो?

क्यों ना इसके साथ Wholesale में भी Product बेचने की कोशिश की जाए।

मतलब एक रास्ते से नहीं, जितने रास्ते समझ में आएं, उतने रास्तों से कोशिश करते हैं।

बस फिर क्या था...

अब Wholesale की बारी

मैंने Search करना शुरू किया कि Wholesale में अपना Product कहां बेच सकते हैं।

इसी दौरान एक Video में IndiaMART के बारे में पता चला।

Video देखा और लगा कि यहां भी कोशिश करके देखनी चाहिए।

फिर क्या था, YouTube Video देखते-देखते IndiaMART पर Account बनाने बैठ गया।

Account बनाया और वहां अपने Business और Product से जुड़ी जो भी जानकारी मांगी गई, वह भरता गया।

Product की Details डालीं, Images Upload कीं और Listing का काम पूरा किया।

अब लगा कि चलो एक और रास्ता तो शुरू हो गया।

इसके बाद थोड़ा थक भी गया था, तो कुछ देर आराम किया।

चाय-पानी लिया और थोड़ी देर बैठा।

फिर अचानक ऑफिस में दो लोग आ गए

कुछ देर बाद ऑफिस में दो लोग आए।

उन्होंने बताया कि वे IndiaMART की तरफ से Verification के लिए आए हैं।

सच बताऊं तो मुझे पता ही नहीं था कि ऐसा भी होता है।

मैंने कहा, ठीक है।

उन्होंने कुछ जानकारी पूछी और फिर मेरे Product के बारे में देखा।

फिर उन्होंने कहा कि जो Product मैंने वहां List किए हैं, उन्हें अभी Delete कर दीजिए।

उन्होंने बताया कि अगले दिन उनका एक व्यक्ति आएगा और वह हमारे Product की अच्छी Images और पूरा Setup तैयार करेगा।

मैंने कहा, ठीक है।

अब जो होगा, कल देखा जाएगा।

मैंने सोचा कि चलो, यह भी एक नया अनुभव रहा।

अब क्या करें?

अब शाम होने लगी थी।

मैंने Laptop की तरफ देखा और सोचा—

"अब क्या करें?"

Order तो आज भी कोई आया नहीं था।

लेकिन ऑफिस में अभी समय था।

तभी याद आया कि Amazon पर भी Seller Account बनाना बाकी है।

तो फिर Laptop खोला और Amazon Seller Account बनाने में लग गया।

YouTube पर एक-दो Videos देखीं और उनकी मदद से Account बनाने की कोशिश शुरू कर दी।

धीरे-धीरे वहां भी काम आगे बढ़ने लगा।

अब समझ में आ रहा है कि शुरुआत में शायद यही करना पड़ेगा।

एक Platform पर काम करो, फिर दूसरे को समझो, फिर Wholesale देखो और साथ-साथ यह भी सोचो कि आगे क्या किया जा सकता है।

आज का दिन यहीं खत्म होता है

अब काफी शाम हो चुकी है।

आज भी कोई Order नहीं आया।

लेकिन आज का दिन खाली भी नहीं गया।

आज हमने Meesho और Flipkart को समझने की कोशिश की, Wholesale के लिए IndiaMART पर Account बनाया और Amazon Seller Account की शुरुआत भी कर दी।

शायद बाहर से देखने पर यह बहुत छोटी-छोटी चीजें लगें।

लेकिन जब कोई इंसान अपना काम Zero से शुरू करता है, तो शुरुआत में यही छोटी-छोटी चीजें मिलकर आगे का रास्ता बनाती हैं।

आज मैं यह कहानी भी ऑफिस में बैठकर ही लिख रहा हूं।

इसे लिखकर Publish करूंगा और फिर घर के लिए निकल जाऊंगा।

कल फिर सुबह ऑफिस आएंगे।

फिर वही सफाई होगी, Laptop खुलेगा और सबसे पहले नजर जाएगी—

Meesho पर कोई Order आया या नहीं?
Flipkart पर कोई Activity हुई या नहीं?
और शायद Amazon पर क्या हुआ?

अब इन सवालों के जवाब कल ही मिलेंगे।

क्योंकि VSGB Prime की Journey अभी शुरू हुई है।

आज Order नहीं आया तो कोई बात नहीं।

कल फिर कोशिश करेंगे।

देखते हैं यह सफर हमें कहां तक लेकर जाता है।

मिलते हैं VSGB Prime की अगली कहानी में।

धन्यवाद दोस्तों।